भरतपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी मिली एक अज्ञात महिला को पुलिस ने आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बेहोशी की हालत में महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही पता लग पाएगा कि उसके साथ कोई घटना हुई है यह फिर वह यहां कैसे आई। आसपास भी पूछताछ की गई लेकिन महिला के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है।
बताया गया कि हनुमान तिराहे के पास आसपास के होटल और ढाबे मालिकों ने महिला को पड़ा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। बेहोश महिला की देखभाल के लिए एक महिला कांस्टेबल को उसकी निगरानी के लिए लगाया गया है। महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित