भरतपुर , अगस्त 15 -- राजस्थान में भरतपुर में शनिवार को 80वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइनमें ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर सभी अधिकारियों, पुलिस जवानों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिठाई वितरित करके राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित