भरतपुर , सितम्बर 22 -- राजस्थान में भरतपुर नगर निगम के उप महापौर पद के लिये मंगलवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार अंबिका सैनी निर्वाचित हुईं।
इस चुनाव में सभी 64 पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिनमें से अंबिका सैनी को 49 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गजेंद्र को महज 15 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
इससे पहले नगर निगम में भाजपा की अनुराधा सिंह को निर्विरोध महापौर निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित