भरतपुर , अगस्त 08 -- संघ लोकसेवा आयोग की 'सम्मिलित रक्षा सेवा अधिकारी परीक्षा- 2025के परिणाम में राजस्थान में भरतपुर जिले की ग्रामीण परिवेश की एक युवती द्वारा प्रशिक्षण अकादमी परीक्षा (महिला)' में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल करने पर पूरे संभाग में खुशी की लहर दौड़ गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर की नदबई तहसील के धौर गांव की निवासी राधा की इस उपलब्धि के बाद उनका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का रास्ता साफ हो गया है।

राधा के पिता वीरेंद्र सिंह भारतीय सेना में पूर्व सूबेदार रह चुके हैं। राधा की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी।

क्षेत्रवासियों ने राधा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को सेना में जाने और देशसेवा के लिए नयी प्रेरणा मिलेगी। राधा का परिवार वर्तमान में पंजाब के अंबाला छावनी में रह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित