भरतपुर , अगस्त 24 -- पानी की गम्भीर समस्या से त्रस्त राजस्थान में भरतपुर के विश्वविख्यात केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में प्रवासी पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए 25 अगस्त को डीग और 26 अगस्त को भरतपुर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चम्बल पेयजल परियोजना की मुख्य पाइप लाइन से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को जल उपलब्ध करवाये जाने के कारण मंगलवार को जिला डीग और बुधवार को जिला भरतपुर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित