भभुआ , अक्टूबर 29 -- बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में ठेकेदार से मारपीट कर 35 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार, कुदासन गांव निवासी दिवाकर पासवान ने 28 अक्टूबर को इस संबंध में भभुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 9:30 बजे अपने गांव के चंद्रशेखर राम को मजदूरी देने के लिए 35 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से भभुआ जा रहे थे। इसी दौरान दतियांव गांव स्थित बीएमसी डेयरी के पास राहुल कुमार कुशवाहा और सोनू पासवान ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देते हुए उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने उनके पास से 35 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित