भद्राद्रि कोठागुडेम , जून 21 -- तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के मुलाकालपल्ली मंडल के मदारम वन क्षेत्र में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब पीड़ित एक समारोह में शामिल होने के बाद मुलाकालपल्ली से वापस मुसलीमाडुगु गांव लौट रहे थे। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान साई कुमार, उनकी पत्नी संध्या और उनके पुत्र मोक्षित के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित