भदोही , जून 2 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के तलवा दुगुना मोड़ पर बाइक एवं कार की टक्कर में बाइक सवार विक्की यादव (35) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम बिक्की यादव निवासी बहपुरा किसी आवश्यक कार्य सेघर से निकले थे। कटरा बाजार से निकलने के बाद तलवा दुगुना मोड़ पर पहुंचे थे कि धनतुलसी की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिक्की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि विक्की यादव मुम्बई में टैक्सी चलाता था। बुधवार को उसे वापस मुम्बई जाना था। शाम को घर से कटरा बाजार सामान लेने आया था कि सड़क दुघर्टना में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित