भदोही , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के दक्षिणी छोर पर सड़क की पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि कारीगांव के प्रधान बड़ेलाल यादव ने सड़क किनारे युवक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक देर रात कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क से लगभग चार फीट नीचे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित