भदोही , अगस्त 7 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के अज्ञात बस की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्ञानपुर क्षेत्र के समहीं (रजपुतानी) निवासी रामचंदर यादव (58) परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मंदिर में दर्शन कर कार से घर लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के किशुनदेवपुर स्थित राधास्वामीधाम आश्रम के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बस ने कार में साइड से टक्कर मार दी।

हादसे में रामचंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक भोलानाथ विश्वकर्मा को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल रामचंदर यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित