भदोही , जून 22 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने सोमवार को फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर के चुड़िहारी मोहाल निवासी मैनुद्दीन की पुत्री हैदरी (15) ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि सुबह मां ने किसी बात को लेकर डांटा था जिससे नाराज होकर पुत्री ने कमरे के अंदर जाकर रोशनदान में दुपट्टा का फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

घटना के समय लोग घर से बाहर थे। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाज़ा खुलवाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए परिजन कमरे का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित