भदोही , जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
एसएचओ दुर्गागंज मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंधे बाजार के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाबू नारायण (55) निवासी गड़ौरा और सीताराम (40) निवासी श्रीपुर, थाना दुर्गागंज एक बाइक से अंधे बाजार से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भानीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित