भदोही , मार्च 10 -- उत्तर रेलवे के वाराणसी-जंघई रेलखंड पर सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सुरियावां स्टेशन के निकट बदलीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात छोटेलाल यादव (55) निवासी विष्णुपुर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह शौच के लिए निकले एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और रात में वह कब घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित