भदोही , मई 27 -- भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दुद्धी-लुम्बीनी मार्ग पर रामरायपुर के पास यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब बाइक पर सवार तीन युवक शादी समारोह के लिए सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्जुन (20), निवासी सोईलरा थाना कपसेठी, वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण (18), निवासी हरियांव, ने वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल तीसरे युवक सोहन गुप्ता को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित