भदोही , जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को कटका गोदाम के पास एक कार खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौके हो गई, जबकि उसके पति व ससुर घायल हो गए। बताया जाता है कि कटका गोदाम के समीप सड़क किनारे अक्सर ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है। शुक्रवार को वाराणसी से इलाज कराकर लौट रहे परिवार की स्विफ्ट कार पीछे से खड़े ट्रकों में जा भिड़ी। हादसे में प्रगति खंडेलवाल (27) निवासी चिलबिला जनपद प्रतापगढ़की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि प्रगति के पति शिवम् अग्रवाल व कार की पिछली सीट पर बैठे कैंसर पीड़ित शिवम् के पिता प्रभात अग्रवाल (63) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रगति व उनके पति शिवम् अपने पिता प्रभात अग्रवाल को इलाज के लिए वाराणसी लेकर गए थे। उपचार के बाद तीनों स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे। कटका गोदाम के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रकों की कतार में उनकी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रगति की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित