भदोही , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र में मंगलवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, पट्टी बेंजांव गांव निवासी भोनू गौतम (35) मंगलवार देर रात सुरियावां बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सुरियावां-दुर्गागंज मार्ग पर बिहियापुर ग्रामसभा के पास सामने से तेज गति से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में भोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित