भदोही , मार्च 06 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में होली की हुड़दंग के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के पचलौरिया गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसी विवाद में शामिल एक पक्ष के लवकुश यादव, प्रियांशु यादव और राजेश यादव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महाराजा चेत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया था।

बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में ही दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे कांस्टेबल अरविंद कुमार के सिर में पत्थर लगने से चोटें आईं।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित