भरतपुर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में भोंडा गांव में पूर्व विधायक अतरसिंह भड़ाना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पाँच-पाँच हजार के दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हत्याकांड के इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम राधाकिशन उर्फ पप्पी (35) और हेमसिह (34) है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित