नयी दिल्ली/हैदराबाद , जून 01 -- तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने सोमवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और आगामी राज्यसभा चुनावों से पहले झारखंड के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रमों पर उन्हें जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री भट्टी विक्रमार्क ने हाल ही में कांग्रेस आला कमान के निर्देश पर झारखंड का दौरा किया और राज्य की राजनीतिक स्थिति और पार्टी गतिविधियों के संबंध में खरगे को एक रिपोर्ट सौंपी।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कांगेस अध्यक्ष को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई अपनी चर्चाओं और राज्यसभा चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों को एक साझा मंच पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित