राजन्ना सिरसिला , मई 05 -- तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मंगलवार को राजन्ना सिरसिला जिले के गंभीररावपेट में एक संपीड़ित बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखी और किसानों से टिकाऊ तथा आय बढ़ाने वाले विकल्पों को अपनाने का आह्वान किया।

पंतुलु गार्डन में 'बायोस्ट्रैटम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' कृषि संसाधनों का उपयोग करके स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये इस परियोजना की स्थापना कर रही है। श्री भट्टी विक्रमार्क ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि घास और अन्य संसाधनों का उपयोग करके बायोगैस उत्पादन से किसान न्यूनतम निवेश के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत बना सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित