चंडीगढ़ , मई 13 -- पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने ओएफटीईसी पंजाब, बटाला पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल में भारत-भूटान सीमा से विदेश में बैठे गैंगस्टर के तीन प्रमुख साथियों को गिरफ्तार किया है, जब वे भूटान भागने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांव भोमा, बटाला के चर्चित दोहरे हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में छिपे भगोड़े गैंगस्टर हैप्पी जट के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उसी के कहने पर इस सुनियोजित हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने कहा कि कहा कि संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित