जयपुर , अगस्त 24 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को यहां ब्रह्मकुमारीज संस्थान की बहनों ने मुलाकात की।

श्री शर्मा से इन बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की और इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर संस्थान के 90वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बाद ही नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में छह अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की जानकारी भी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित