भरतपुर , अक्टूबर 27 -- राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुधवार को प्रस्तावित करौली दौरा रद्द हो गया है।

प्रशासनिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कैलामाता के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री के करौली आने की अनौपचारिक सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था।

जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल सहित कई अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेने कैलादेवी पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने की खबर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने हेलीपैड बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

सू्त्रों ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर मंगलवार को व्यवस्थाओं के जायजे के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री के नहीं आने की सूचना के साथ शर्मा का दौरा रद्द हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित