जयपुर , अगस्त 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को स्वाधीनता दिवस पर बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 में ध्वजारोहण करेंगे।
श्री शर्मा बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर वह प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे। श्री शर्मा इससे पहले प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में झंडारोहण करेंगे। वह प्रातः 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित