जयपुर , जुलाई 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

श्री शर्मा केकड़ी के अपने दौरे के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का लोकर्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इससे पहले वह राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में पौधारोपण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित