जयपुर , मई 09 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह आठ बजे जयपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे। वह श्री पाटिल से राजस्थान में विकास से संबंधित परियोजनाओं एवं अन्य परियोजनाओं के विषयों में चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री की अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित