पाली , जून 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़े।
श्री सुमेरपुर स्थित टाउन हॉल से वीसी के जरिये इस आयोजन से जुड़े। राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री किसान उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर के किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किये। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार, नगरीय विकास, स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, शोभा चौहान एवं केसाराम चौधरी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहरी सेवा शिविर का अवलोकन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित