जयपुर , जून 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में 'ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कोमर्स (ओएनडीसी) डिजिदुकान' एप का शुभारंभ किया।

श्री शर्मा ने यहां बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार तकनीक, व्यापार और निवेश संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 'डिजिदुकान' प्रदेश के व्यापारियों को डिजिटल बाजार से जोड़कर उनके व्यवसाय के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, व्यापार संघों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित