जयपुर , जुलाई 27 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की कुशलक्षेम पूछी।

श्री शर्मा ने श्रीमती सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

इस दौरान प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित