जयपुर , जून 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को यहां विश्व योगासन चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं के साथ योगाभ्यास किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर इनके साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना बेहद जरूरी है, इसलिए आमजन इसे अपनी जीवनशैली में जरूर अपनाएं।
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर भारत का विश्व पटल पर गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने इन पदक विजेता खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई भी की। राजस्थान के इन खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में देश के लिए 10 पदक जीते, जिनमें नौ स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित