जयपुर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव की कुशलक्षेम पूछी।

श्री शर्मा महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर डॉ यादव की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने डॉ. यादव के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित