जयपुर , फरवरी 03 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को यहां राधा स्वामी सत्संग (ब्यास) के संरक्षक जसदीप सिंह गिल से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने जयपुर में सांगानेर के बिलवा स्थित राधा स्वामी सत्संग केन्द्र पहुंचकर श्री गिल से शिष्टाचार मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गिल का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीना सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित