जयपुर , मार्च 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किये हैं।

श्री शर्मा ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी जिला कलेक्टर के साथ आयोजित वीडियो कॉफ्रेंसिंग बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने नियमित समीक्षा कर जमीनी परिस्थितियों का फीडबैक लेने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित