बीकानेर , सितम्बर 24 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बीकानेर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रही मोटर साइकिल रैली के सवारों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद को वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के माध्यम से देखा।

श्री शर्मा खुद बीकानेर पहुंचे और मोटर साइकिल सवारों से संवाद करके उनके अनुभव जाने। इसके पश्चात आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का क्षण - क्षण जन सेवा को समर्पित रहा है। उनकी प्रेरणा से चल रही यह सेवा संकल्प यात्रा हमारे युवाओं को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करेगी।

श्री शर्मा ने इसके बाद कलश यात्रा और वडनगर से वाराणसी जा रहे मोटर साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित