जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
श्री शर्मा ने मंगलवार सुबह इन दोनों पर्वो की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य देव के उत्तरायण में होने का महापर्व हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव उपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस अपने संबंधों को मजबूत करने का दिन है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व अन्नदाता किसानों का भी त्योहार हैं। इस दिन किसान अपनी फसल देखकर ईश्वर का धन्यवाद करते हैं और आने वाली समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि पतंगबाजी इस पर्व की शान हैं लेकिन सभी से विनती है कि इस मौके पर पतंग उड़ाने के लिए चाइनिंग मांझे का उपयोग नहीं करे तथा पारंपरिक सूती मांझे का ही उपयोग करे ताकि पक्षियों एवं वाहन चालकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित