भीलवाड़ा , सितंबर 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भीलवाड़ा में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। श्री शर्मा ने इस दौरान निकाय चुनाव में एक बार फिर से कमल खिलाने का आह्वान किया। दूधाधारी गोपााल मंदिर से शुरू हुए रोड शो में जगह-जगह पर बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह और उमंगसे मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण मंदिर एवं चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित