जयपुर , सितम्बर 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां मंदिर में दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की।

श्री शर्मा ने शुक्रवार देर रात सपत्नीक राधा सरल बिहारी मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कीर्तन में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित