डीग , जुलाई 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को डीग के पूंछरी के लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन किए।
श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।
इससे पहले उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पूंछरी का लौठा में अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और जल सेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और श्रद्धालुओं ने 'गिरिराज महाराज की जय' और 'राधे-राधे' के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित