जयपुर , अप्रैल् 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार यहां पुलिस कार्मिकों के लिए आवास सहित विभिन्न घोषणाएं की।
श्री शर्मा ने राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह घोषणाएं की। उन्होंने राज्य में पुलिस प्रशिक्षण क्षमता के विकास के लिए विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में प्रति संस्थान 100-100 व्यक्तियों की क्षमता वाली पांच बैरकों के निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्मिकों के स्पोर्ट्स, वेलफेयर एवं उत्सव फंड में पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान एवं पुलिस कार्मिकों के लिए प्रथम चरण में विभिन्न श्रेणियों के 500 आवासों के निर्माण की भी घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित