जयपुर , जून 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया और निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 15 लाख लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा लाभार्थियों से संवाद किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कालीचरण सर्राफ, संबंधित विभागों के अधिकारी, निजी नियोक्ता एवं नवनियुक्त कार्मिक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित