जयपुर , मई 29 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को राजधानी जयपुर में नींदड वन में एनिकट पर श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
इस दौरान श्री शर्मा ने पीपल पूजन एवं पौधारोपण किया तथा पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें। साथ ही शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इको ट्रेल का उद्घाटन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित