जयपुर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को जयपुर में नवीन सौ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पहले श्री शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों और प्रदेशभर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रतिमाह निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा भी की।
इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा एवं बड़ी संख्या में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की सदस्य मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित