जयपुर , अगस्त 13 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां नवनियुक्त सीएलजी सदस्यों के आमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया तथा नये सदस्यों से संवाद किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि सीएलजी सदस्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सजगता से काम करें।
इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित गृह एवं राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
कार्यक्रम में प्रदेश के सभी ब्लॉक्स से भी सीएलजी सदस्य वीसी के माध्यम से जुड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित