जयपुर , मई 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी।

श्री शर्मा नई दिल्ली में श्री नबीन से यह मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित