जयपुर , नवंबर 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को राजधानी जयपुर के सांगानेर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायें।
इस अवसर पर उन्होंने सपत्नीक उपस्थित रह कर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित