कोटपूतली-बहरोड़ , मार्च 05 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विपक्ष के नेता टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा कोटपूतली-बहरोड़ की माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचकर श्रीमती चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह, सांसद मदन राठौड़ और विधायक देवी सिंह शेखावत तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित