जयपुर , अगस्त 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा का जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया।

श्री शर्मा ने श्री नड्डा को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि श्री नड्डा रविवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित