जयपुर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन किए।
श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी खाटू से सुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित