उदयपुर , अगस्त 02 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के फलासिया पंचायत समिति के जालमपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रेमचंद कपाया को जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'किसान ब्रांड एंबेसडर' बनाया तथा कोटा स्थित जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को झाड़ोल के बीड़ा गांव में ग्राम विकास चौपाल में कृषक प्रेमचंद ने मुख्यमंत्री को बताया था कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वर्षों से जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, बागवानी, पशुपालन और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता पाई है।

इसके बाद उन्हें प्रशिक्षक नियुक्त कर देने से अब वह प्रदेशभर के किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर इस अभियान को नई गति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित