डूंगरपुर , नवंबर 04 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को डूंगरपुर के विराट स्थित अंधेरी माता मन्दिर में दर्शन किये।

श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक शंकर लाल डेचा एवं श्रीचंद कृपलानी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने हैलीपेड पर उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित